उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में ऑरेंज-येलो चेतावनी, 98 सड़कें बंद
उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
लगातार बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूधंसाव और भूस्खलन के कारण सोमवार तक 98 सड़कें बंद रहीं। देहरादून-मसूरी राज्य मोटर मार्ग पर भूधंसाव के चलते यातायात बाधित हो गया है। इसके अलावा चमोली में सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद है, जबकि कई जिलों में दर्जनों ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध हैं।
सड़कें बंद होने से देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चंपावत और टिहरी समेत कई जिलों में लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग मार्गों को जल्द खोलने के लिए राहत एवं बहाली कार्य में जुटे हैं।

More Stories
NEET पेपर लीक पर युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
मंदिर में डबल मर्डर से सनसनी: जंगल में गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, तीन संदिग्ध साधु फरार
उत्तराखंड में बारिश का कहर: यमुनोत्री हाईवे समेत कई सड़कें बंद, आज भी रेड अलर्ट और फ्लैश फ्लड की चेतावनी