Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट! 4 जिलों में ऑरेंज, 6 में येलो अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट! 4 जिलों में ऑरेंज, 6 में येलो अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल के कुछ इलाकों में गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पांच सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सोमवार को देहरादून, चमोली, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।

ऑरेंज अलर्ट के चलते एसडीआरएफ को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। रविवार को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशभर में तैनात एसडीआरएफ टीमों की तैयारियों की समीक्षा की और जवानों को आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

आपातकालीन कॉल मिलने पर तत्काल रेस्क्यू शुरू करने, नदियों-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को मौसम और संभावित खतरों के प्रति जागरूक करने तथा कंट्रोल रूम को लगातार अपडेट देने को कहा गया है।

एसडीआरएफ जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइफ जैकेट, हेलमेट और रोप रेस्क्यू उपकरणों की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

चर्चित खबरें