अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के तबादले पर सवाल! दो महीने में बदली तैनाती, 20 साल से दुर्गम में तैनात शिक्षकों को नहीं मिला लाभ
प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती आमतौर पर पांच साल के लिए की जाती है। लेकिन अब शिक्षा विभाग में हुए अनुरोध आधारित तबादलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर उन शिक्षकों के तबादलों पर आपत्ति जताई जा रही है, जिन्हें महज दो महीने पहले ही अटल उत्कृष्ट स्कूलों में तैनाती मिली थी।
कुछ शिक्षकों का कहना है कि इतनी कम अवधि में तबादले किए जाने से अन्य शिक्षकों के हित प्रभावित हुए हैं। वहीं, तबादलों में सुगम और दुर्गम क्षेत्र का आधार स्पष्ट नहीं होने से लंबे समय से दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल पाया।
शिक्षकों के मुताबिक तबादलों के लिए विभाग की ओर से काउंसलिंग भी नहीं करवाई गई और न ही तबादलों के लिए अपनाए गए तय मानकों को सार्वजनिक किया गया। ऐसे में पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, तबादला सूची में कुछ शिक्षिकाओं के तबादले के आधार के रूप में “पत्नी की बीमारी” का उल्लेख किया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसे तीन से चार मामले सामने आए हैं। चूंकि संबंधित शिक्षकाएं महिलाएं हैं, इसलिए यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।
क्या यह महज लिपिकीय त्रुटि है या इसके पीछे कोई और वजह है—यह जांच का विषय है। अब शिक्षकों की मांग है कि तबादला प्रक्रिया के मानकों को सार्वजनिक किया जाए और पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता से समीक्षा की जाए।

More Stories
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट! 4 जिलों में ऑरेंज, 6 में येलो अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद
मालाकुंठी में दर्दनाक सड़क हादसा! डंपर से भिड़ी कार, भाई-बहन की मौत, दो घायल
यमुनोत्री हाईवे पर बारिश का कहर! जगह-जगह भूस्खलन, मलबे में फंसे श्रद्धालुओं के वाहन; 12 गांवों की बिजली गुल