राज्य वन सेवा के 28 अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा, देहरादून में दीक्षांत समारोह
आज देश को राज्य वन सेवा के 28 नए अधिकारी मिले। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून में 38वें (2024-26 बैच) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस बैच में छत्तीसगढ़ के 4, कर्नाटक के 17, मध्य प्रदेश के 6 और उत्तर प्रदेश के 1 अधिकारी शामिल हैं। इनमें 12 महिला अधिकारी भी हैं।
इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान के सभागार में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी वीरेन्द्र आर. तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी शिरकत की।

More Stories
उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में यलो अलर्ट; देहरादून में स्कूल बंद
बारिश का कहर: डिमटा बैंड में NH-707A का बड़ा हिस्सा टूटा, मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद
चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि