भारी बारिश से किमाणा गांव पर मंडराया खतरा, मलबा और पानी घुसने से दहशत में ग्रामीण
विकासखंड के किमाणा गांव में देर रात हुई भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा और पानी आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खतरे के चलते लोग पूरी रात जागकर पहरेदारी करते रहे। पिछले कई दिनों से गांव के ऊपर से लगातार मलबा और पानी आने के कारण पूरा क्षेत्र खतरे की जद में बना हुआ है।
हाल ही की बारिश में पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा बहकर गांव की बस्ती तक पहुंच गया, जिससे रास्तों, खेतों और घरों के आसपास गाद जमा हो गई। लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है और गांव पर खतरा लगातार बना हुआ है।
एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि पहाड़ी से आ रहे मलबे और पानी के कारण कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा सके। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

More Stories
शिक्षिका सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामला: आरोपी सास को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, 10 अगस्त को होगी सुनवाई
निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दर्दनाक हादसा: लोहे का गार्डर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत
हल्द्वानी में बाघ के युवक को उठा ले जाने की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन