बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: विधायक का उपवास, 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच शुरू
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने मंगलवार को अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में उपवास शुरू कर दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
वहीं, जांच एजेंसियों ने मंदिर की 40 दिन की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर ली है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह गड़बड़ी पहली बार हुई या पहले भी चढ़ावे की गणना में अनियमितताएं होती रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार, अगर जांच में किसी भी दिन गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामले में आरोपी अधिकारी को पहली बार बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गणना और वीआईपी प्रोटोकॉल जैसी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। वहीं, दो वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी जगह नई नियुक्ति न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने