देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
एशिया की प्रमुख शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आयोजन देहरादून में 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारत लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।
प्रतियोगिता में भारत समेत 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन और दक्षिण कोरिया के स्केटर शामिल हैं।
प्रतियोगिता से पहले रविवार को विभिन्न देशों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और मुकाबलों के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी के चलते इसे भारत में आयोजित होने वाली बड़ी शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में से एक माना जा रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से देहरादून की पहचान आइस स्पोर्ट्स और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के आयोजन को भारत में इस खेल को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी; कैम्पटी फॉल में पर्यटक तालाब में गिरा
कोटद्वार में हाईवे पर हाथियों का आतंक! वाहनों के पीछे दौड़े गजराज, 3 वाहन क्षतिग्रस्त
CM धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि