Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

घनसाली में दर्दनाक हादसा: गदेरे के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, एक किमी दूर नदी से मिला शव

घनसाली में दर्दनाक हादसा: गदेरे के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, एक किमी दूर नदी से मिला शव

टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगलवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद ग्राम दोणी में सात वर्षीय मासूम बच्चा तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर बह गया।

बताया जा रहा है कि आरव पुत्र अरविंद, निवासी ग्राम दोणी, मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बच्चा उसकी चपेट में आकर बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

बुधवार सुबह भी तलाश अभियान जारी रहा। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को सीएचसी बेलेश्वर भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद ग्राम दोणी में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।