Your message has been sent
गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोट ब्लॉक के बाडयू गांव में एक महिला की गुलदार के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बाडयू गांव निवासी प्रभा देवी पत्नी मातबर सिंह अपने पुराने मकान के पास घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद गुलदार महिला को घसीटते हुए पुराने मकान के खंडहर में ले गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग तथा पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
महिला की मौत के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।
वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और गुलदार की तलाश के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वन विभाग जल्द गुलदार को पकड़कर क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बहाल करेगा।

More Stories
मालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस-भाजपा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
बहन की मौत के बाद जीजा पर गंभीर आरोप, HIV बीमारी छिपाने और फर्जी रिपोर्ट बनाने का मामला दर्ज
राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान में बलिदान हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को अल्मोड़ा में नम आंखों से अंतिम विदाई