**कुल्हाल बॉर्डर पर लौटी शांति: निहंग जत्थे वापस रवाना, यूकेडी नेता आ को भेज दी गई है।
पांवटा साहिब के सूरजपुर निवासी परमजीत सिंह बंगा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आशीष नेगी ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर ऐसे बयान दिए, जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के अनुसार, उन्होंने कथित रूप से स्वर्ण मंदिर और ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर विवादित टिप्पणियां कीं तथा सिख समुदाय के लोगों को बिना किसी आधार के ‘खालिस्तानी’ कहकर संबोधित किया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) सिख धर्म का सर्वोच्च और पवित्र धार्मिक स्थल है। ऐसे कथित बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक तनाव पैदा करने का कारण बन सकते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पांवटा साहिब से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए उत्तराखंड से होकर गुजरते हैं और ऐसे बयानों से श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा का माहौल बना है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान