उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।
वहीं, 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, जबकि प्रदेश के बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।
लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र यानी एसईओसी ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने