उत्तराखंड : एनसीसी कैडेट्स के लिए खुशखबरी, धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी का हुआ निर्णय, जल्द जारी होगा शासनादेश
देहरादून: राज्य में एनसीसी कैडेट्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है यहां कॉलेजों और स्कूलों में एनसीसी कैडेट्स को जल्द ही बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलने लगेगा। राज्य सरकार ने एनसीसी कैडेट्स के लिए धुलाई और पॉलिश भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय ले लिया है जिस पर जल्द ही शासनादेश होने की उम्मीद लगाई जा रही है इसके तहत कैडेट्स को वर्दी की धुलाई और बूट पॉलिश के लिए 41 रुपए का भत्ता दिया जाएगा।
रानीखेत पहुँची बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा, पंचेश्वर शिव मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
अब तक प्रदेश में एनसीसी कैडेट्स को मात्र ₹10 ही भत्ते के रूप में दिया जा रहा है। फिलहाल विभागीय अधिकारियों को एनसीसी कैडेट्स के भत्ते में बढ़ोतरी के लिए निर्देश दे दिए गए हैं इसके बाद कागजी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए जल्द ही इस पर आदेश जारी होने की उम्मीद है।
काफी लंबे समय से एनसीसी कैडेट्स के भत्तों में बढ़ोतरी की जरूरत महसूस की जा रही थी लेकिन इस पर सरकार स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया जा पा रहा था। अब बेहद कम वर्दी और पॉलिश भत्ते को देखते हुए सरकार ने इस पर जल्द से जल्द आदेश करने के लिए कह दिया है। उच्च शिक्षा एवं विद्यालय शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने एनसीसी कैडेट की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत करते हुए अधिकारियों को भत्तों को लेकर जल्द एनसीसी कैडेट्स को लाभ दिए जाने के लिए निर्देश दिए हैं।
धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स को 1 साल में 6 महीने जबकि जूनियर डिवीजन के क्रेडिट को 1 साल में 8 महीने के लिए भत्ता दिया जाएगा। उधर प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय और विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाइयों के गठन पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को एनसीसी में शामिल होने का मौका मिल सके इसके लिए अधिकारियों के साथ भी कई दौर की बैठक हो चुकी है जल्द ही एनसीसी की नई इकाइयां भी गठित कर दी जाएगी।

More Stories
केदारनाथ हेली सेवा की दूसरे चरण की टिकट बुकिंग आज से, 16 से 25 जून तक की यात्रा के लिए खुला पोर्टल
चारधाम और हेमकुंड साहिब पर बढ़ता दबाव: WII की रिपोर्ट में भीड़, कचरा और पर्यावरणीय खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी
गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत