आज घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज यानी 30 अप्रैल को घोषित करने वाला है। इस बार यूके बोर्ड का रिजल्ट खास है, क्योंकि बोर्ड के इतिहास में रिजल्ट इस साल पहली बार एक माह पहले अप्रैल में घोषित किया जा रहा है। अन्य सालों में रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। इससे एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह 11:30 पर रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा।
यहाँ देखें अपना परिणाम
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की
आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in
और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर