कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं हुईं लापता,परिजनों ने वार्डन पर लगाए आरोप, जमकर किया हंगामा
रुड़की के सुल्तानपुर स्थित अकबरपुर ऊद गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से देर रात दो छात्राएं लापता हो गई। सुबह करीब आठ बजे जानकारी मिलने पर परिजन परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। छात्रावास से छात्राएं गायब होने की सूचना पर शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया।जानकारी के अनुसार, कक्षा नाै और कक्षा 10 की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई हैं।
सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि आवासीय विद्यालय की वार्डन रात के समय विद्यालय में नहीं रहती है। आवासीय छात्रावास भोजन माता और चौकीदार के भरोसे चल रहा है। लक्सर कोतवाली के एसआई मनोज गैरोला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
भारी बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद, कई जिलों में येलो अलर्ट
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: विधायक का उपवास, 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच शुरू
रुद्रपुर में बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी