शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर हुआ हमला, 6 से अधिक युवकों ने डंडों और सरियों से पीटा
रुड़की : शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर छह से अधिक युवकों ने अचानक ही हमला कर दिया। दोनों भाइयों को डंडों और सरियों आदि से पीटा गया। इसमें दोनों को काफी चोटें आई हैं। सोने की चेन भी हमलावरों ने छीन ली है। घायलों ने दो युवकों की पहचान कर ली है। युवकों की मां ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विश्व धरोहर रम्माण मेले का धूम-धाम से किया गया आयोजन , पूरी खबर पढ़े
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।कोतवाली रुड़की क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी बबीता ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र सागर व गौरव 23 अप्रैल की रात को होटल गोदावरी के समीप एक शादी समारोह में गए थे। जब वह दोनों शादी समारोह से रात के समय लौट रहे थे तो अचानक ही छह से अधिक युवकों ने उन्हें घेर लिया।
उनके साथ मारपीट की गई जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं। हमला करने वाले दो युवकों को पहचान लिया है। वह दोनों मोहनपुरा के ही रहने वाले हैं। वह उनसे पुरानी रंजिश रखे हुए हैं।
ऊधम सिंह नगर के एक घर में घुसा तेंदुआ बच्चों ने अपनी सूझबूझ से किया कैद
हमलावरों ने जाते समय उन्हें धमकी दी है कि यदि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की तो वह दोनों भाइयों को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि उसके एक बेटे के गले में सोने की चेन थी जो गायब है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर