Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

देहरादून : आज शनिवार सुबह देहरादून समेत उत्तराखण्ड पुलिस महकमे के लिए बुरी खबर है। रिस्पना पुल से आगे डीकैथलोन के पास फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गयी। जानकारी मिली है कि उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में मृतक ASI महिला कांता थापा तैनात थी।।

 

जबकि घायल महिला कांस्टेबल देहरादून के कैंट कोतवाली में तैनात है। मृतक महिला पुलिस कर्मी कांवड़ ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंची थी। महिला दारोगा को मौत देहरादून खींच लाई। जानकारी मिली है कि सुबह अपनी दोनों पुलिसकर्मी महिला दारोगा कांता थापा और सिपाही शकुंतला ड्यूटी पर जा रहे थे। घायल महिला को अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। मौके पर तमाम पुलिस महकमा पहुंचा है।आपको बता देने कि इस फलाई ओवर पर पहले भी कई एक्सीडेंट और मौतें हो चुकी है। ये फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर बन चुका है। फ्लाईओवर के आगे कट के कारण भी कई हादसे हुए हं।

चर्चित खबरें