दर्दनाक हादसा : पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत
चमाेली जिले में गैरसैंण में पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक चट्टान सड़क पर आ गिरी। इस दाैरान सड़क पर खड़ी जेसीबी मलबे में दब गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।
गैरसैंण से करीब 15 किमी दूर घंडियाल गांव के लोयाव गधेरे के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा कि इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक बिजनौर निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और चालक के शव निकलवाया।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर