दर्दनाक हादसा : ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत गदेरे में गिरे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के मेहलचौरी बैंक बाजार के पास हाईवे की संकरी पुलिया पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार सीधे गदेरे में जा गिरे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में भर्ती कराया जहां पर बाइक सवारों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हीरा सिंह और विजय सिंह बाइक पर सवार होकर दिल्ली की तरफ से आ रहे थे।
खेत में काम कर रही महिला को मगरमच्छ ने दबोचा, दरांती से वार कर बचाई अपनी जान
तभी मेहलचौरी बैंक बाजार के पास कर्णप्रयाग की तरफ से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके चलते हीरा सिंह और विजय सिंह बाइक समेत गदेरे में जा गिरे हादसे में हीरा सिंह पुत्र दीवान सिंह (उम्र 30 वर्ष) के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि, बाइक चला रहे युवक विजय सिंह पुत्र मानसिंह (उम्र 32 वर्ष) को मामूली चोटें आई।
खेत में काम कर रही महिला को मगरमच्छ ने दबोचा, दरांती से वार कर बचाई अपनी जान
वहीं, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों गैरसैंण के घड़ियाल के रहने वाले हैं. बाइक सवार युवकों में से हीरा सिंह अपनी गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना पर दिल्ली से घर की ओर आ रहे थे, लेकिन बाइक की ट्रक से टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे का कारण पुलिया का संकरा होना है। उनका कहना है कि पहले भी कई बार पुलिया के संकरे और तीव्र मोड होने के कारण कई वाहन हादसे हो चुके हैं। जिसको लेकर वो कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हाईवे के अधिकारी मामले को अनदेखा कर रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद