दर्दनाक हादसा: हरिद्वार में बारिश के चलते एक मकान के ऊपर की गिरी छत, 2 बच्चों की मौत, कई लोग दबे
हरिद्वार : उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बाद अब तमाम जगहों से नुकसान की सूचनाएं सामने आने लगी है। हरिद्वार के बहादराबाद के पास भारापुर भौरी के समीप डेरा गांव में तेज बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। हादसे में घर में मौजूद परिवार और मेहमान मलबे में दब गए।
घटना के बाद लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को दी जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान चलाया। जानकारी देते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौरी डेरा में मोहब्बत उर्फ काला का मकान है बारिश के बाद मकान की छत गिर जाने से घर में मौजूद 11 लोग दब गए जिसको रेस्क्यू करके घर से बाहर निकाला गया है। वहीं छत गिरने से 10 वर्षीय आस मौहम्मद और 8 वर्षीय नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए. घायलों को जीडी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है।

More Stories
गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत
मालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस-भाजपा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
बहन की मौत के बाद जीजा पर गंभीर आरोप, HIV बीमारी छिपाने और फर्जी रिपोर्ट बनाने का मामला दर्ज