दर्दनाक हादसा: पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही कार दुर्घटना का हुई शिकार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़: उत्तराखंड मे फिर से दर्दनाक हादसा सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुरुवार 6 जून को बड़ा हादसा हो गया यहां गणाई गंगोली क्षेत्र में कार ऊपरी सड़क से नीचे की रोड पर गिर गई। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायलों को तत्काल पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे घायल का हॉस्पिटल में ही उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कार सवार प्रकाश कार्की और सूरज रौतेला थल से हल्द्वानी जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के पास उनके साथ हादसा हो गया उनकी कार पहाड़ी से निचली सड़क पर गिर गई इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
वहीं राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेम नगर निवासी प्रकाश सिंह को उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है पुलिस ने बताया कि मृतक के घर में हादसे की जानकारी दे गई है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर