दर्दनाक हादसा : मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन लोग घायल
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी से इन दिनों सड़क हादसों की खबर लगातार सुनने व देखने को मिल रही है जिसके चलते सड़क हादसो का कहर बरकरार है। ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे की खबर आज सोमवार को देहरादून में मसूरी रोड से सामने आ रही है। जहां पर मसूरी घूमने जा रहे युवाओ की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी।
मृतकों की पहचान
आयुष शर्मा(30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड
अवनी कुकरेती(29 ) पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज सोलागढ़ रोड
घायलो की पहचान
सागर नरूला(29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली
युवराज बिष्ट(33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून
ईशा(28) पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान