दर्दनाक हादसा : खिर्सू में एक स्विफ्ट कार हुई हादसे का शिकार, 4 की मौत, 3 घायल
श्रीनगर: उत्तराखंड में आज का दिन हादसों भरा रहा आज फिर पौड़ी जनपद के ही खिर्सू में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ऋषिकेश: एम्स मे डॉक्टर ने महिला नर्सिंग ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, डॉक्टर निलंबित , जाने क्या है पूरा मामला
गौर हो कि घटना खिर्सू के कठुली गांव के पास घटी है। ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। आज सुबह से ही पौड़ी में ये दूसरी घटना घटित हुई इससे पूर्व सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए।
चमोली : बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव मे दोनों भाई होंगे आमने-सामने
वहीं श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है। वहीं घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है उन्होंने सोशल मीडिया में पर लिखा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड में जुलाई में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, बागेश्वर में रिकॉर्ड वर्षा; 56 सड़कें अब भी बंद
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान: शहर में नहीं मिलेगा कांवड़ वाहनों को प्रवेश
वसुधारा ट्रैक होगा प्लास्टिक मुक्त: माणा गांव की EDC संभालेगी सफाई और संरक्षण की जिम्मेदारी