दर्दनाक हादसा: गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, बस में 27 लोग थे सवार, एक महिला की मौत, अन्य कई यात्री घायल
उत्तराखंड मे हादसों का कहर लगातार जारी है आज फिरसे एक और दर्दनाक हादसे की खबर गंगोत्री से उत्तरकाशी से सामने आ रही है जहाँ पर यात्रियों से भरी बस आज मंगलवार रात को हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लेकिन ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि बस खाई में गिरते ही पेड़ पर अटक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
देहरादून: नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चलती कार मे लगी आग, 6 लोगों की पुलिस ने बचाई जान
प्राथमिक सूचना के अनुसार, यात्री बरेली और हल्द्वानी के बताए जा रहे हैं। बस में 27 लोग सवार थे। हादसे के बाद सूचना मिलते ही गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।बताया जा रहा है कि अभी तक 14 घायलों को खाई से निकाला गया है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, बाकी यात्री अभी बस में ही हैं। उधर, चालक का पैर भी बस में ही फंसने की सूचना है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान