दुःखद हादसा: गैरसैंण-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर एक बाइक हुई हादसे का शिकार , एक बच्चे की मौत, अन्य व्यक्ति घायल
चमोली: उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसे की खबर रोजाना सुनने व देखने को मिल रही है आज फिर से ऐसे ही एक दुःखद हादसे की खबर गैरसैण-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर बाइक के खाई में गिरने की आ रही है जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है l
मिली जानकारी के अनुसार बछुवाबाण निवासी हेमंत सिंह पुत्र सुरेन्द सिंह और ओजस्विन बछुवाबाण से कण्डारीखोड जा रहे थे। इसी दौरान बछुवावान से आठ किमी दूर बाइक करीब 40 मीटर खाई में गिर गई l जिसमें 12 साल के ओजस्विन की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हेमंत को सीएचसी चौखुटिया से हायर सेंटर भेज दिया है l

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने