महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाले यूपी से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे अश्लील टिप्पणी
चंपावत: एक महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्रता और अश्लील टिप्पणी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हिरासत में लिया है। साथ ही 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामला दर्ज कर धारा 35(3) बीएनएनएस के तहत नोटिस भी दिया गया है। दरअसल एक महिला ने पाटी थाना में तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो- डीपी लगाई और उसके माध्यम से अश्लील टिप्पणी कर उसे बदनाम कर रहे हैं।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर