श्रीनगर : गुलदार ने घर के आंगन मे मां की गोद में झपट्टा मारकर 4 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, मासूम की हालत गम्भीर
श्रीनगर: शहर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार अब बिना डर के आबादी वाली बस्तियों मे जाकर बच्चों रहा, मवेशियों पर लगातार हमला कर रहा है तथा उन्हें अपना निवाला बना रहा है या फिर गंभीर रूप से जख्मी कर दे रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला श्रीकोट गंगानाली का है जहाँ पर बंगाली स्वीट शॉप की गली के एक घर में गुलदार 4 साल की बच्ची को उसकी मां के हाथ से झपटकर ले गया।
बता दें यह घटना बीते मंगलवार के मंगलवार रात 9:30 बजे के आसपास की है। दरअसल आधीरा उम्र 4 वर्ष पुत्री बलवंत सिंह रावत निवासी टिहरी गढ़वाल अपने घर के आंगन में अपने मां के साथ थी तभी गुलदार ने मां के हाथों से ही बच्ची पर झपट्टा मार दिया। झपट्टा मारने के बाद गुलदार बच्ची को अपनी तरफ खींचता रहा मां बच्ची को बचाने की कोशिश में जुटी थी इस दौरान मां ने शोर मचाया तो अगल बगल के लोग भी शोर मचाते हुए दौड़ पड़े।
इससे घबराए गुलदार ने बच्ची को थोड़ी दूरी पर छोड़ दिया लेकिन तब तक गुलदार के नाखूनों और दांतों से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। वहीं मेडिकल कॉलेज श्रीकोट से सम्बद्ध बेस अस्पताल के एमएस डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची की हालात नाज़ुक बनी हुई है। बच्ची के गले में बड़ा छेद हो गया है, जिसके चलते बॉडी में हवा भर रही है। बच्ची के गले में ट्यूब डालने के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है फिलहाल बच्ची का प्राथमिक उपचार कर लिया गया है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने