Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर धारा 144 लागू, पूरी खबर पढ़े

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर धारा 144 लागू, पूरी खबर पढ़े

उत्तरकाशी : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। वहीं जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक घोड़े-खच्चर एवं डंडी के आवागमन के लिए अधिकतम संख्या और समयावधि तय कर दी है।

सड़क हादसा: ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर ट्रोला और टाटा सूमो की जोरदार टक्कर, 11 लोग घायल, मची चीख पुकार

इसके अलावा घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी से यमुनोत्री जाने वाले यात्री को 60 मिनट में दर्शन कर लौटना होगा। ऐसा नहीं होने पर संचालक बिना यात्री को लिए ही वापस आ जाएंगे। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक घोड़े-खच्चर एवं डंडी के आवागमन के लिए अधिकतम संख्या और समयावधि तय कर दी है।

श्रीनगर : गुलदार ने घर के आंगन मे मां की गोद में झपट्टा मारकर 4 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, मासूम की हालत गम्भीर

वहीं घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी से यमुनोत्री जाने वाले यात्री को 60 मिनट में दर्शन कर लौटना होगा। ऐसा नहीं होने पर संचालक बिना यात्री को लिए ही वापस आ जाएंगे। डीएम के आदेश के अनुसार जानकीचट्टी से यमुनोत्री एवं यमुनोत्री से जानकीचट्टी आने-जाने वाले घोड़े-खच्चरों की संख्या अधिकतम 800 तय की गई है।

साइबर ठगों से सावधान: मैं पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं, आपके बेटे ने रेप किया है बोलकर कर रहे इमोशनल अत्याचार

इस मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के आवागमन का समय सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक ही होगा। 800 घोड़े खच्चरों के राउंड पूरे होने पर जानकीचट्टी से उसी अनुपात में घोड़े खच्चर भेजे जाएंगे जिस अनुपात से यह यमुनोत्री से वापस आएंगे।