दुःखद : टिहरी मे दिनदहाड़े गुलदार ने 9 वर्षीय बच्ची को बनाया निवाला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
टिहरी गढ़वाल : भिलंगना ब्लॉक के भोड़ गांव की चौथी कक्षा पढ़ने वाली पूनम पुत्री रुकम सिंह घणाता (उम्र 9 वर्ष) को गुलदान ने निवाला बनाया है स्थानीय निवासी विक्रम घणाता ने बताया कि पूनम स्कूल गई थी वो दोपहर के समय घर लौटी और भोजन करने के बाद वो आंगन में आई।
तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने पूनम पर हमला कर दिया साथ ही उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया। बताया जा रहा कि पूनम की मां सावन के व्रत के लिए मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। जब वो लौटकर आई तो पूनम घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला इसके बाद आस पास के इलाके में खबर दी गई साथ ही जंगल की तरफ खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान देर शाम पूनम का शव क्षत विक्षत अवस्था में घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला जिसे देख पूनम के परिजनों में चीख पुकार मच गई।
इसके बाद वो पूनम की डेड बॉडी को घर ले आए साथ ही घटना की जानकारी वन विभाग को दी। इस घटना के बाद पूरे भोड़ गांव में मातम पसर गया है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम भोड़ गांव के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं, भिलंगना के रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर विभागीय टीम के साथ वो खुद मौके पर जा रहे हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है मौके पर जाकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर