उत्तराखंड के लोगों को बाढ़ से ज्यादा यदि किसी चीज का भय तो वह है गुलदार का ।
आए दिन गुलदार पहाड़ों में लोगों को अपना निवाला बनाता रहता है। यही वजह है कि लोगों में गुलदार के प्रति भारी भय व्याप्त है।
ताजा मामला जनपद रुद्रप्रयाग की बच्छणस्यूँ पट्टी के गहड़ खाल है यहां गुलदार ने एक आंगन में खेल रही 3 साल की बच्ची को अपना निवाला बनाया है।
आपको बता दें की बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी, इसी बीच घात लगाए गुलदार ने बच्ची पर हमला बोल दिया और दादी के सामने ही बच्ची को अपना निवाला बना दिया। दादी के शोरगुल करने पर स्थानीय लोगों ने भी खूब शोरगुल किया, जिस के बाद गुलदार ने करीब 100 मीटर की दूरी पर बच्ची को छोड़ दिया और वहां से भाग गया।
जब तक गुलदार ने बच्ची को छोड़ा तब तक बहुत देर हो गई थी और बच्ची ने अपना दम तोड़ दिया था।
वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले विनोद कुमार की 3 साल की बेटी मिष्ठी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसकी दादी कुछ दूरी पर बैठी थी, जबकि मां अपने चार माह के बेटे के साथ कमरे में थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने मिष्ठी पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर वहां से भागने लगा।
लोगों के शोरगुल करने के बाद गुलदार ने बच्ची को छोड़ा लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और गुलदार की ढूंढ खोज की जा रही है।

More Stories
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद
रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रियों की कार नदी में गिरी, SDRF ने पांचों को सुरक्षित निकाला