उत्तराखंड में 2 सितंबर को होंगे पुलिस दरोगा भर्ती के फिजिकल टेस्ट, अभ्यर्थियों की होगी कड़ी जांच
देहरादून: आगामी 2 सितंबर से उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती का फिजिकल टेस्ट शुरू होने जा रहा है. जिसके तहत पुलिस दरोगा, पीएसी, आईआरबी में गुलमनायक और अग्निशमन विभाग में द्वितीय अधिकारी के चयन के लिए फिजिकल परीक्षा होगी. यह फिजिकल परीक्षा गढ़वाल मंडल में एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट, आईआरबी द्वितीय हरिद्वार और 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में होगी।
ऐसे में तीनों जगह की तैयारियों का आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल ने निरीक्षण किया। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने तीनों फिजिकल टेस्ट सेंटर का निरीक्षण कर जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हर अभ्यर्थी के प्रवेश और पहचान पत्र की बारीकी से जांच होगी
कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएगा, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. साथ ही कहा कि भर्ती स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ को जमा नहीं होने दिया जाएगा हर इवेंट की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि 2 सितंबर को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अभिसूचना, प्लाटून कमांडर के नाप जोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थल IRB-II देहरादून, एसडीआरएफ जौलीग्रांट और 40 वीं वाहिनी PAC हरिद्वार में होगी. ऐसे में उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाएं जांची है। साथ ही गठित चयन समिति के अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान