एक अक्टूबर से आईएसबीटी दून में पार्किंग खत्म, अनुबंधित बसें बाहर जाएंगी
आईएसबीटी देहरादून में एक अक्तूबर से अनुबंधित बसों की पार्किंग नहीं होगी। परिवहन निगम ने एमडीडीए को पार्किंग वापस कर दी है। इसके लिए निगम हर महीने 58,410 रुपये का भुगतान कर रहा था।परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर की ओर से मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है।
अंत्योदय परिवारों के लिए अच्छी खबर : मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर योजना वर्ष 2027 तक बढ़ी
इसमें कहा गया है कि परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था। इस पार्किंग को एमडीडीए को वापस करने पर प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से किराए पर लिए गए पार्किंग स्थल को एमडीडीए के लिए खाली कराना है। एक अक्तूबर से आईएसबीटी में किसी भी अनुबंधित बस की पार्किंग नहीं हो सकेगी। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि अनुबंधित बस मालिकों को अपनी बसों की पार्किंग स्वयं के स्तर से कराने को कहा जाए। निगम अब एमडीडीए को पार्किंग के किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करेगा।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने