पेरिस ओलंपिक: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को दी करारी मात , प्री क्वार्टर फाइनल मे बनाई जगह
भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने विश्व नंबर तीन के खिलाफ पहले गेम में 8-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पहले स्कोर 8-8 से बराबर किया, फिर पहले मिड-वे ब्रेक में 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 की बराबरी पर भी आ गया था।
हालांकि, तब लक्ष्य ने अपनी नब्ज पर काबू पाते हुए खुद को कूल रखते हुए 21-18 से जीत हासिल की। पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की। मिड-वे ब्रेक में लक्ष्य फिर से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-12 से आसानी से अपने नाम किया।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए डिजिटल आईकार्ड बनाने की होगी शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे
यह मैच 50 मिनट तक चला। पहला गेम लक्ष्य ने 28 मिनट और दूसरा गेम 23 मिनट में अपने नाम किया। दोनों ही एथलीट्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला था । ऐसे में लक्ष्य ने क्रिस्टी को हराकर उनका सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म कर दिया।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
डीएवी पीजी कॉलेज चुनाव में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में; एनएसयूआई नेताओं पर कार्रवाई का विरोध
उत्तरकाशी में सेवा संकल्प कार्यक्रम के बाहर हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प