रक्षा बंधन पर धामी सरकार ने बहनों को दी बड़ी सौगात , उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में फ्री सफर का उठा सकती है लाभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार भी रक्षा बंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात दिया है। रक्षा बंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने इसको लेकर आज गुरुवार 8 अगस्त को आदेश जारी किए है। उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकती है। उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
कुमाऊँ मंडल के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार कर रही विचार
परिवहन सचिव ब्रजेश संत की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया था कि इस नि:शुल्क यात्रा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर की ओर से जारी नि:शुल्क यात्रा संबंधित आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित साधारण बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट दिया जाएगा।
रुद्रप्रयाग में सुमेरपुर से नरकोटा के बीच एस्केप टनल का ब्रेक थ्रू सफल, जल्द मुख्य टनल होगी आर-पार
हालांकि, परिचालक की ओर से ई-टिकट मशीन से (Raksha Bandhan Ladies) या फिर लगेज बुक से गन्तव्य का टिकट बनाया जायेगा। और धनराशि की जगह पर शून्य अंकित किया जाएगा ये सुविधा सिर्फ उत्तराखंड राज्य के अंदर ही मिलेगी। यदि कोई महिला उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड के बाहर सफर करती है तो उसका किराया लिया जाएगा।
More Stories
चमोली जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की आरक्षण लिस्ट हुई जारी,देखिए अपनी ग्राम पंचायत में प्रधान पद की सूची,14 से 15 जून तक करायी जा सकेगी आपत्ति दर्ज।
प्राणमती नदी पर बने ढाढरबगड़ पुल टूटने पर बड़ी कार्यवाही,दो ई.ई सहित एक ए.ई सस्पैंड
काशीपुर में शटरिंग गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने बमुश्किल पाया आग पर काबू