गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक को मिली सौगात, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास
चमोली : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को चमोली जिले के भ्रमण पर रहे इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया। जिला अस्पताल में 2072.21 लाख की लागत से बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक से मरीजों को गंभीर बीमारी के इलाज में सहूलियत मिलेगी।
रुद्रप्रयाग में सुमेरपुर से नरकोटा के बीच एस्केप टनल का ब्रेक थ्रू सफल, जल्द मुख्य टनल होगी आर-पार
मेडिकल अधिकारियों के अनुसार जल्द ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा भी लोगों को आसानी से मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने विधिवत भूमि पूजन करके क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है इसके अलावा जल्द ही एमआरआई की सुविधा भी अस्पताल को मुहैया करवाई जाएगी। अस्पताल में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए यहां पर भवन के निचले तल में 50 वाहनों की पार्किंग भी बनाई जा रही है जिससे अस्पताल के स्टाफ एवं तीमारदारों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत जनपद चमोली स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद