अल्मोड़ा मे स्कूटी पर स्टंट करते हुए रील बनाना युवकों को पड़ा महंगा
अल्मोड़ा: रील बनाने का भूत लोगों के सिर पर कुछ इस कदर सवार है कि वे बिना अपनी जान की परवाह किए चन्द व्यूज और कंमेंट् के लिए जान को जोखिम मे डाल रहे है। ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है जहाँ पर स्कूटी पर सवार होकर स्टंट करते हुए रील बनाना और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना तीन युवकों को महंगा पड़ा है।
सोशल मीडिया पर रील अपलोड होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर स्कूटी चालक का पता लगाया। स्कूटी चालक अर्जुन बरगली का 3500 रुपये का चालान किया। दो अन्य युवकों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान