पिथौरागढ़ मे विद्युत वायर बदलते समय लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
पिथौरागढ़: गुरना निवासी ललित सामंत (35) धनोड़ा क्षेत्र में बिजली के खंभे पर सर्विस वायर बदलने गया था। बिजली लाइन में आए करंट से वह खंभे से सीधे सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है परिजनों ने ठेकेदार और यूपीसीएल से मुआवजा देने की मांग की है। यूपीसीएल के जेई वरुन सोनी ने बताया कि करंट से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हुई है।
वृक्षारोपण कर मनाया घंगासू बांगर के छात्र-छात्राओं ने हरेला लोकपर्व
पूरे मामले में भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों को कहना है कि किन परिस्थितियों में लाइनमैन को करंट लगा है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिवार वालों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार लाइनमैन के परिजनों को मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने