कोटद्वार: एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, तीन हजार की रिश्वत के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।
प्रदेश में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की अधिसूचना जारी
बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

More Stories
अलकनंदा का बढ़ा जलस्तर! रुद्रप्रयाग में शिव मूर्ति डूबी, श्रीनगर घाट तक पहुंचा पानी
बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग! पुलिस ने मौके पर दबोचा
मसूरी घूमने गया परिवार, लौटकर देखा तो घर में हो चुकी थी बड़ी चोरी