कोटद्वार: एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, तीन हजार की रिश्वत के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।
प्रदेश में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की अधिसूचना जारी
बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।
More Stories
उत्तराखंड परिवहन के उप महाप्रबंधक निलंबित,भ्रस्ताचार के लगे आरोप
घोड़ा–खच्चर चलाने वाले का हुआ आई.आई. टी में सिलेक्शन
देहरादून के एक गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, 6 लोग गिरफ्तार