रुद्रपुर मे एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला, मोबाइल मे मिला वीडियो
ऊधम सिंह नगर- रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आ रही थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सड़क हादसा: यहाँ गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत, अन्य घायल
मंगलवार की रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को कृष्णा कालोनी में एक बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। एसएचओ भारत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर पंखे के कुंडे पर लगाए फंदे पर एक युवती लटकी हुई थी। कमरे में मिले श्रम कार्ड और कागजातों से उसकी पहचान प्रीति गंगवार (22) निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर थाना हाफिजगंज बरेली के रूप में हुई।
हादसा : यहाँ निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत का लिंटर ढहा, पांच श्रमिक मलबे में दबकर घायल
मृतका सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दियामोर्चरी पहुंची मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ कृष्णा कालोनी में रहती थी। वे होली पर घर चले गए थे। होली के बाद प्रीति कमरे में आ गई थी जबकि वे गांव में थे।
यहाँ स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी , 2 बच्चे घायल
मृतका के पिता कालीचरण गंगवार गदरपुर की एक राइस मिल में चौकीदार है। मृतका एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।इधर एसएचओ ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शव फंदे पर लटका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतका के मोबाइल में वीडियो मिला है, जिसमें उसके डिप्रेशन में होने की जानकारी मिली है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने