यहाँ एक सिपाही ने मामूली सी बात पर अपने ही साथी सिपाही का सिर ईंट से फोड़ डाला, आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर : बाइक के विवाद में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात एक सिपाही ने दूसरे सिपाही पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीएसी में तैनात एक सिपाही ने मामूली बात पर दूसरे सिपाही पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया।
हल्द्वानी बायपास पर ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, पूरी खबर पढ़े
घायल सिपाही के सर में चोट आई है घटना के बाद घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां पर इलाज के दौरान उसके सर में सात टांके लगाए गए हैं। घायल सिपाही की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ित सिपाही अजमेर सिंह ने बताया कि 28 मार्च को आरोपी सिपाही दीपक उसकी बाइक लेकर गया हुआ था।
दुखद खबर: उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी हुए शहीद
जब वह लौटकर आया तो बाइक टूटी हुई थी इस पर उसने आरोपी सिपाही दीपक से नाराजगी व्यक्त की और 28 मार्च की रात्रि में जब वह कमरे में खाना खाकर सो रहा था, तभी आरोपी दीपक हाथ में ईंट लेकर पहुंच गया।आरोप है कि उसने सिपाही अजमेर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।इस दौरान सिपाही दीपक से जैसे तैसे अपने आप को बचाते हुए अजमेर सिंह बाहर की ओर भागा शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तभी भीड़ देख दीपका कुमार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

More Stories
केदारनाथ हेली सेवा की दूसरे चरण की टिकट बुकिंग आज से, 16 से 25 जून तक की यात्रा के लिए खुला पोर्टल
चारधाम और हेमकुंड साहिब पर बढ़ता दबाव: WII की रिपोर्ट में भीड़, कचरा और पर्यावरणीय खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी
गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत