उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान
हल्द्वानी : उत्तराखंड मे गर्मी से हाल बेहाल है हल्द्वानी शहर में पड़ रही गर्मी ने लोगों के छक्के छुड़वा रही है। दिन भर उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। रविवार को नौतपा काल (ज्येष्ठ नक्षत्र में सबसे गर्म नौ दिन) में हल्द्वानी का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रहा है।
उत्तराखंड में 222 पदों के लिए पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू, पूरी खबर पढ़े
पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मई माह में इतना तापमान कभी नहीं रहा। तकरीबन 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री सर्वाधिक रहा था। बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी जेठ माह में नौतपा के समय ही रहती है। अन्य महीनों में तापमान इतना ज्यादा नहीं पहुंचता है। नौतपा काल 25 मई से शुरू हो चुका है और दो जून तक प्रभावी रहेगा।
केदारनाथ यात्रा मार्ग : फाटा में हुक्काबाजी कर रहे हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा
इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंच जाता है, जिससे धरती का तापमान बढ़ने लगता है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में तपिश बनी रहेगी।इधर मौसम विभाग देहरादून ने पर्वतीय जिलों में अगले पांच दिन हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग मुंह और सिर पर कपड़ा डालकर घरों से बाहर निकले।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद