देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 41 डिग्री
इन दिनों उत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चिलचिलाती धूप के साथ हीट वेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ हीट वेव परेशान करेगी।
बीते 10 सालों में दून के तापमान की बात करें तो 41 डिग्री तापमान कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था।
ऋषिकेश मे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर