हरिद्वार: फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपेट उठती देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात से ज्यादा गाडियां मौके पर पहुंची।
भर्तियों को लेकर वन मुखिया से मिली राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी
समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। इसके अलावा भेल सेक्टर एक में भी आग लगने पर दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। जब पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी।
उत्तरकाशी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक लगी आग , चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान
इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीम में आग बुझाने में जुट गई।
ऋषिकेश : एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवक गिरफ्तार
रात 11:30 बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। समाचार लिखे जाने तक टीम में आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी हुई थी। सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ था। आग लगने से केवल कंपनी को नुकसान पहुंचा है। कोई भी कर्मचारी नहीं अंदर फंसा था। आग से कोई जनहानि भी नहीं हुई है। टीम अभी भी आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। नुकसान का आकलन भी किया जाएगा

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान