टिहरी में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड के टिहरी जिले में शुक्रवार 30 अगस्त को बड़ा मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े टिहरी नगर पालिका और डीडी मोटर्स के पास खुलेआम फायरिंग की गई है। नई टिहरी में फायरिंग कर दहशत फैलाने का ये पहला मामला है। फायरिंग की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में चिकित्सा शिक्षा मे बुनियादी पाठयक्रम पर विशेषज्ञों ने सांझा की जानकारियां
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी राजस्थान का बताया जा रहा है। आरोपी ने जिस युवक पर फायरिंग करने का प्रयास किया, वो हीरो के शोरूम में सेल्समैन का काम करता है इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके दुकान के बाहर एक युवक खड़ा हुआ था. तभी दूसरा युवक हाथ में हथियार लेते हुए उसकी तरफ आया. डर के मारे बाहर खड़ा उसकी दुकान में अंदर आ गया. इसके बाद दूसरा युवक भी हथियार लेकर उसकी दुकान में घुस आया और युवक पर फायरिंग की. हालांकि इस फायरिंग में पहला युवक बच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेंगी, लेकिन नई टिहरी जैसी शांत वादियों दिनदहाड़े हुई इस तरह की घटनाओं से लोग काफी डरे हुए है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान