बागेश्वर में मकान टूटने के कारण आठ लोग दबे मलबे में
उत्तराखंड में होली की रात से जहां मैदानी और पहाड़ी जिलों में जोरदार बारिश हो रही है, तो वहीं उच्च हिमलायी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है. इसी बीच बागेश्वर में एक बड़ी घटना भी हो गई. बागेश्वर में बारिश के कारण एक मकान ढह गया. इस हादसे में आठ लोगों मकान के मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला.
जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) को सूचना मिली थी कि बागेश्वर जिले के सैलानी गांव में बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया. इस मकान के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं. देरी किए बिना एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम अपने संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला.
घटना की गंभीरता को देखते हुए कुछ पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया. एसडीआरएफ ने पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने घर में मौजूद सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. इस हादसे में एक महिल और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने अस्पताल में भर्ती करवाया है

More Stories
भारी बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद, कई जिलों में येलो अलर्ट
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: विधायक का उपवास, 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच शुरू
रुद्रपुर में बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी