काशीपुर में पति पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा
उधम सिंह नगर: काशीपुर में पति पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते एक युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद समझाने बुझाने के बाद सकुशल टॉवर से उतारा गया जिसे थाने पर ले जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। दरअसल, काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय रवि सिंह पुत्र मदन लाल का बीते बुधवार को अपनी पत्नी से विवाद हो गया।
बागेश्वर: घास काटने जंगल गई महिलाओं पर सूअर का हमला, चट्टान से रामगंगा नदी में गिरने से महिला की मौत
जिसके चलते वह खड़कपुर देवीपुरा से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा जब उसे टावर पर चढ़ा हुआ देखा तो वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रवि सिंह को कुशल टावर से नीचे उतारा।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने