देहरादून: तीन दोस्त खाना खाने के लिए एक बार में घुसे, बिल देख उड़े तीनों के होश, जमकर हुआ हंगामा बुलानी पड़ी पुलिस
राजपुर रोड स्थित एक बार में खाने के ज्यादा बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराया इसके साथ ही पुलिस ने बार संचालक से लाइसेंस मांगा तो वो नहीं दिखा पाया। जिसके बाद पुलिस ने लाइसेंस न दिखाने तक बार को बंद करवा दिया साथ ही पुलिस ने इसकी रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेज दी है। दरअसल, सिद्धार्थ, सुमित और अनुज ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।
बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर चला पंजे का जादू, दोनों जगह नही खिल सका कमल
जिसमें उन्होंने बताया कि वो तीनों गुरुवार की दोपहर को राजपुर क्षेत्र के एक बार में खाना खाने के लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बार में खुलेआम शराब, हुक्का चल रहा था। इसी बीच उन्होंने बार में खाना खाया जब सुमित ने खाना खाने के बाद बिल मांगा तो उसे 17 हजार रुपए का बिल थमा दिया गया। तीनों युवकों का कहना था कि उन्होंने इससे कम का खाना खाया था।
जब तीनो युवकों ने बिल का विरोध किया तो संचालक ने बिल साढ़े 8 हजार रुपए कर दिया। साथ ही आरोप लगाया है कि बिल में जीएसटी नंबर भी अंकित नहीं था। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया हंगामा ज्यादा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामे को शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के नालापानी चौकी प्रभारी साहिल वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब संचालक से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वो नहीं दिखा पाया। जिसके बाद बार बंद कर दिया गया है और लाइसेंस के संबंध में एक रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेजी गई है।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद