देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, सात बाइकें हुई बरामद
देहरादून: विकासनगर मे पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानादेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइकें बरामद की है आरोपी ने पुलिस को बताया कि कम समय में अमीर बनने के लिए उसने बाइकों की चोरी करना शुरू किया था हालांकि उसके ये खेल ज्यादा दिन नहीं चल पाया और बीते शनिवार 18 मई को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि देहरादून के सहसपुर थाने में बाइक चोरी की दो अलग-अलग तहरीर आई थी। पहली तहरीर में 7 मई को लक्ष्मीपुर से बाइक चोरी होने की बात सामने आई थी वहीं दूसरी तहरीर में 11 मई को सभावाला तिराहे से बाइक चोरी की बात कही गई थी पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों मुकदमें दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की।
देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 41 डिग्री
बाइक चोरी के बढ़ते मामलों को एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने गंभीरता से लिया और सहसपुर थाना प्रभारी को अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर मामले की जांच करने को कहा मामले की जांच कर रही गठित टीमों ने सबसे पहले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला साथ ही अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। मुखबिर तंत्र की सूचना और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को चोर के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे तभी मुखबीर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने रामपुर में चैकिंग के दौरान शिवम कुमार निवासी गांव गगंदासपुर थाना देवबंद सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया आरोपी जिस बाइक को चला रहा था, वो भी चोरी की थी।
देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 41 डिग्री
पूछताछ में आरोपी शिवम कुमार ने बताया कि वो सेलाकुई इंडस्ट्री एरिया के पास अपने गांव के युवक के साथ किराए पर रहता है और देहरादून में मजदूरी करता है कुछ समय से मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिस कारण पैसा कमाने के लिए उसने बाइकों की चोरी करना शुरू किया सेलाकुई से चुराए गए वाहनों को आरोपी सहारनपुर में बेच देता था।
पूछताछ में आरोपी शिवम कुमार ने बताया कि वो सेलाकुई इंडस्ट्री एरिया के पास अपने गांव के युवक के साथ किराए पर रहता है और देहरादून में मजदूरी करता है। बीते कुछ समय से मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिस कारण पैसा कमाने के लिए उसने बाइकों की चोरी करना शुरू किया सेलाकुई से चुराए गए वाहनों को आरोपी सहारनपुर में बेच देता था।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप