देहरादून में पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे कांग्रेस वोटर , टैंकर मंगवाकर की जा रही पानी की आपूर्ति
देहरादून: गर्मियों में अक्सर पानी की समस्या हर क्षेत्र में देखने को मिलती है ऐसा ही कुछ मामला राजधानी के कांवली गांव के मनिहार मोहल्ले से सामने आ रहा है जहाँ पर करीब 40 परिवार पिछले तीन महीने से पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं।
रुद्रप्रयाग: कार्तिक स्वामी मंदिर जाने के लिए अब देना होगा शुल्क , पूरी खबर पढ़े
जिस कारण उन्हें टैंकर मंगवाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है की उन्होंने इसकी शिकायत कई बार जल संस्थान से लेकर स्थानीय पार्षद को भी की लेकिन कोई भी इनकी मदद करने को तैयार नहीं है।
रुद्रप्रयाग: कार्तिक स्वामी मंदिर जाने के लिए अब देना होगा शुल्क , पूरी खबर पढ़े
लोगों का कहना है की जब भी वो अपनी समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद या नेता के पास जाते है तो व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय जवाब आता है की यह कांग्रेस की गली है यहां से हमको वोट नही आते यहां पर कोई हमारा वोटर नही है।
जिस वजह से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है की नेताओं के मुकर जाने के बाद उनकी समस्या का निदान कौन करेगा। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नही है। लोगों का कहना है की कभी शाम तो कभी सुबह पानी आता है वह भी बहुत धीमी रफ्तार से इससे उनकी जरूरत ही पूरी नहीं हो पाती।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान