CM धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के सच्चे उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता और संवेदनशील कवि होने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की मिसाल कायम की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने